प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना 2021 : प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने की शुरुआत 9 अगस्त 2019 से हो चुकी है। जैसा कि यह बात लगभग सब को पता ही होगी, कि Pradhanmantri Kisan Man Dhan Yojana 2021 के तहत शुरुआती चरण में देश के सभी छोटे और मध्यमवर्ग किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹3000 हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी। यदि आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना 2021 के लिए आवेदन नहीं किया है, तो हमारी वेबसाइट के जरिए अच्छी तरह से जान ले की PMKMY की आवेदन कैसे करें। क्योंकि आज के इस पोस्ट में हम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने वाले हैं।
Contents
Pradhan Mantri Kisan Man Dhan Yojana 2021
भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने साल 2019 में 9 अगस्त शुक्रवार के दिन प्रधानमंत्री किसान मानधन पेंशन योजना के अंतर्गत किसानों के रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया गया था। बता दूं, कि यह योजना जम्मू कश्मीर, तथा लद्दाख सहित देश के तमाम हिस्सों में लागू की गई है।
Pradhanmantri Kisan pension scheme के अंतर्गत देश के किसानों की आय को दुगना करने और उनके रहन-सहन को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से राज्य और केंद्र सरकार आपस में मिलकर यह काम कर रही है। बता दूं, कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआती पहल में देश के लगभग 5 करोड किसानों को हर महीने ₹3000 दी जानी है। कहा जा रहा है, कि अब मोदी सरकार योजना में विस्तार करके लगभग 14 से 15 करोड़ किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
किसान मानधन पेंशन योजना 2021 मैं आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
किसान मानधन पेंशन योजना 2021 में आवेदन करने के लिए आवेदन कर्ता किसानों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है। यदि नीचे बताए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज किसान के पास नहीं है, तो वह इस पेंशन योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कि किसान मानधन पेंशन योजना 2021 में आवेदन करने के लिए हमें किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आवेदनकर्ता किसान के पास अपना आधार कार्ड तथा पैन कार्ड होना अनिवार्य है।
- आवेदन करने वाले किसानो की जरूरी जानकारी जैसे पत्नी का नाम, जन्मतिथि, स्थान, माता पिता का नाम इत्यादि की जानकारी होनी अनिवार्य है।
- जमीन की खसरा और खतौनी की नकल होना अनिवार्य है।
- किसानों के पास खुद का बैंक खाता होना आवश्यक है तथा बैंक का अकाउंट नंबर, IFSC/MICR Code होना अनिवार्य है।
- वैसे उम्मीदवार जो किसान पेंशन योजना मैं आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास उनका मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड बैंक अकाउंट के साथ लिंक होना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं होता है तो इस योजना में आवेदन करना संभव नहीं होगा।
PMKMY मे आवेदन के लिए फॉर्म कहां भरे
यदि आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए योग्य है तथा इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो मैं बता दूं, कि इसके लिए आपको अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र CAC और फैन राज्य के नोडल ऑफिसर के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपको प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना कि और अधिक जानकारी की आवश्यकता है, तो आप इसके टोल फ्री नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Pradhanmantri Kisan pension yojna के कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 1800 180 1551 है।
Pradhanmantri Kisan pension मैं रजिस्ट्रेशन कैसे करें
तो अगर आप VLE/CSE है तथा आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के अंतर्गत अपने गांव/ब्लॉक/पंचायत/शहर के योग्य किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। लेकिन आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम यहां यही बताएंगे कि कैसे प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना का फॉर्म भर सकते हैं।
यह बात तो लगभग सब को पता ही है, कि प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए योग्य किसानों से पैसा नहीं लिए जा रहे हैं। जी हां यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है। बल्कि इसके लिए सरकार द्वारा आपको हर सफल रजिस्ट्रेशन पर ₹30 का भुगतान किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2021 को भरने के लिए योग्य किसानों को सबसे पहले इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके लिए आप चाहे तो नीचे दिए गए click here (Kisan Pension Yojana) पर click करके जा सकते हैं।
click here
- इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद यहां आपको स्क्रीन पर joint scheme start enrollment नामक विकल्प दिखाई देगा जहां आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद यहां आपको लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- Login करने के बाद सामने एक dashboard खुल जाएगा जहां आपको new enrollment पर क्लिक करना है।
- यहां आपको सबसे पहले basic details for new subscriber enrollment मैं योग्य किसान का आधार नंबर दर्ज करना होगा
- इतना करने के बाद नीचे दिए गए एक छोटे से बॉक्स में क्लिक करना है। जहां लिखा होगा, hereby agree that I have no objection in data being fetched from Ministry of Agriculture and farmers welfare.
- यहां क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक फॉर्म की तरह खुल जाएगा जहां आपको संपूर्ण जानकारी बिल्कुल सही सही भरनी होगी जैसे कि आवेदक का basic details account number nominee details etc
- ऊपर बताए गए डिटेल्स को भरने के बाद submit and proceed बटन पर क्लिक करना है जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने CSC wallet और farmers bank account दिखाई देगा।
- आप कौन दोनों विकल्पों में से किसी एक को चुनना है ध्यान रहे आपको वहां farmer bank account किसान बैंक अकाउंट के विकल्प को क्लिक करना है
- इतना करते ही आपका फॉर्म सही से भरा जाएगा जिसके बाद आप उसे डाउनलोड करके रख सकते हैं ताकि कभी जरूरत पड़े तो आपको समय कोई समस्या उठानी ना पड़े।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की मासिक सूची
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना से जुड़ने के लिए आपको कौन सी आयु में कितना भुगतान करना है। इसकी जानकारी नीचे दिए गए सूची से प्राप्त कर सकते हैं तथा और अधिक जानकारी के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।
आयु सीमा (वर्ष) | मासिक योगदान (₹) |
18 | ₹55 |
19 | ₹58 |
20 | ₹61 |
21 | ₹64 |
22 | ₹68 |
23 | ₹72 |
24 | ₹76 |
25 | ₹80 |
26 | ₹85 |
27 | ₹90 |
28 | ₹95 |
29 | ₹100 |
30 | ₹105 |
31 | ₹110 |
32 | ₹120 |
33 | ₹130 |
34 | ₹140 |
35 | ₹150 |
36 | ₹160 |
37 | ₹170 |
38 | ₹180 |
39 | #190 |
40 | ₹200 |
Also Read:
- Uttarakhand GK Notes Free PDF Download in Hindi
- मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर PDF डाउनलोड
- Indian History General knowledge PDF in Hindi Download 2021
- Last 15 years SSC GK Questions pdf download
अंतिम शब्द
मुझे उम्मीद है, कि आप को आज के इस पोस्ट से काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा और साथ ही अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2021 मे आवेदन न्ही किया है, तो अब जल्दी से कर ले। और यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया है, तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। ताकि ज्यादा ज्यादा लोगों को इस बात की जानकारी प्राप्त हो सके।
Leave a Comment